आज का शब्द            District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India           ISRI-Lucknow started Ikshu Beej Portal                                                                 

 

व्यावसायिक समितियाँ (एसोसिएशन ऑफ सुगरकेन टेक्नोलाजिस्ट ऑफ इंडिया)

पंजीकरण सं० : 1410 (1975-76)

भारतीय गन्ना प्रौद्योगिकी संगठन, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ की एक वैज्ञानिक संस्था है, जिसकी स्थापना 5 जनवरी, 1976 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी गन्ना और चीनी प्रौद्योगिकी के ज्ञान विस्तार के लिए व्यावसायिक विचार - विमर्श हेतु एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

संगठन का सौभाग्य था कि माननीय श्री एन.डी. तिवारी, तत्कालीन वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार बाद में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री इसके संस्थापक अध्यक्ष थे। संगठन को समय - समय पर भारत के कई प्रख्यात हस्तियों का संरक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने के सौभाग्य प्राप्त हुआ क्योंकि इसके अध्यक्षों ने जिन्होने गहरी दिलचस्पी ली तथा वह महान प्रेरणा के स्रोत थे। वास्तव में संगठन ने अपने अतीत के अध्यक्षों के अथक प्रयास के कारण ही अपनी वर्तमान स्थिति का दर्जा हासिल किया है।

संगठन ने गन्ना तथा गन्ना उद्योग के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचारों के आदान - प्रदान के लिए अतीत में कई सेमिनारों / संगोष्ठियों का आयोजन किया। गन्ना अनुसंधान और चीनी उद्योग के लिए. एसोसिएशन ने 16-18 फरवरी, 2002 को ISRI, लखनऊ में गन्ना उत्पादन और प्रोसेसिंग सिस्टम में विविधीकरण के माध्यम से खाद्य, पोषण और आर्थिक सुरक्षा पर भी एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।

यह संगठन नियमित रूप से एक निर्देशित पत्रिका प्रकाशित करता है। जिसका पहला प्रकाशन जून 1978 में प्रकाशित किया गया था और इसके बाद से Indian Journal of Sugarcane Technology का प्रकाशन लगातार करता है। अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय सेमिनार / संगोष्ठियों के सोविनियर्स और कार्यवाही को भी समय - समय पर प्रकाशित किया गया।

भारतीय गन्ना प्रौद्योगिकी जर्नल के प्रकाशन की आवृत्ति : अर्धवार्षिक (जून, दिसम्बर)

पत्राचार के लिए पता:
डॉ. संजीव कुमार
सचिव
(एसोसिएशन ऑफ सुगरकेन टेक्नोलाजिस्ट ऑफ इंडिया)
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान
पीओ - दिलकुशा, लखनऊ - 226002, उत्तर प्रदेश (भारत)
ई - मेल: Sanjeev.Kumar6@icar.gov.in