ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           गन्ने में प्लासी बेधक कीट परामर्श के संबंध में            Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                                 

 

संस्थान एक नज़र में

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आई एस आर आई), लखनऊ 1952 में तत्कालीन भारतीय केन्द्रीय गन्ना समिति द्वारा गन्ने की खेती के मौलिक और अनुप्रयुक्त पहलुओं पर शोध करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में इस फसल पर किए जाने वाले अनुसंधान कार्य को समन्वित करने के लिए स्थापित किया गया था। भारत सरकार ने 1 जनवरी, 1954 में इस संस्थान को भारतीय केन्द्रीय गन्ना समिति से हस्तगत कर लिया तथा 1 अप्रैल, 1969 को अन्य केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों के साथ - साथ इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली को हस्तांतरित कर दिया गया।

अवस्थिति

संस्थान लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) से 4.8 किमी, आलमबाग बस स्टेशन से 8 किमी, चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा, लखनऊ से 12 किमी तथा नई दिल्ली से 500 किमी दूर रायबरेली रोड पर स्थित है। यह (26.56oN, 80.52oE) तथा समुद्र तल से 111 मीटर ऊंचाई पर अवस्थित है।

जलवायु

इस स्थान की जलवायु अर्ध – शुष्क तथा उपोष्ण कटिबंधीय है। गर्मियों का मौसम मध्य मार्च से मध्य जून तक 40oC तापमान के साथ गर्म और शुष्क रहता है। अप्रैल, मई और जून में दीर्घ कालीन अधिकतम तापमान का मासिक औसत 36.4, 40.0 और 38.5oC रहता है। मानसून आम तौरपर 18-21 जून से शुरू होता है और सितंबर के अंतिम सप्ताह तक रहता है। पिछले पांच वर्षों के दौरान औसत वर्षा 880 मिमी और बरसात के मौसम में मानसून के समय आर्द्रता लगभग 80-85% रहती है। सर्दियों का मौसम मध्य नवंबर से शुरू होता है और तापमान 1oC छूने के साथ अत्यधिक ठंडा रहता है। लंबी अवधि में नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान 11.5, 7.3, 7.0, और 9.7oC रहता है।

  • descriptiondescription