ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           गन्ने में प्लासी बेधक कीट परामर्श के संबंध में            Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                                 

 

सहभागिता

MoU between ICAR-IISR, Lucknow and DCM Sriram Ltd to provide research support           MoU between ICAR-IISR, Lucknow and DCM Sriram Ltd to enhance the income of rural sugarcane farmers          


भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ उन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने व विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो गन्ना अनुसंधान और विकास में तथा अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (गन्ना) को मजबूत बनाने में कार्यरत हैं। कृषि अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के उद्भव के साथ, गन्ना अनुसंधान और विकास में सार्वजनिक - निजी साझेदारी सामरिक और विशिष्ट प्रौद्योगिकी के विकास और प्रसार के लिए अग्रगामी होगी। संस्थान चीनी मिलों की गुणवत्ता युक्त बीज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर गन्ने का बीज उत्पादन और फसल उत्पादकता बढ़ाने लिए कार्यरत है।

राष्ट्रीय स्तर

  1. गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर

    • पर्याप्त नवजात पौध घनत्व बढ़ाने के लिए प्रस्तावित जनकों और व्यवहार्य फुज्जी की आपूर्ति हेतु निषेचन को प्रभावशील बनाना।
    • भा॰ग॰अ॰सं॰ की चयनित सामग्री के लिए इंटरक्रॉस ब्लॉक।
    • संयुग्मन/अधिष्ठापन करना, चयनित सामग्री के उपयोग की संभावित खोज हेतु पुष्पन पर अनुसंधान।
    • चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन के लिए जर्मप्लाज्म की आपूर्ति।
  2. राष्ट्रीय चीनी संस्थान, कानपुर

    • उपोष्णकटिबंधीय भारत में गुणवत्ता के आधार पर भुगतान हेतु पूर्व लक्षित तरीकों और गुणवत्ता के मानकों का आंकलन
    • औद्योगिक और वाणिज्यिक मूल्य रखने वाले गन्ने के उत्पादन और सह उत्पादों के उन्नयन में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग।
  3. गन्ना अनुसंधान केन्द्र और राज्य कृषि विश्वविद्यालय

    • गन्ना अनुसंधान केन्द्रो और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के साथ संस्थानों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों का परीक्षण तथा किसानों के लिए व्यवहार्य प्रौद्योगिकियों का त्वरित प्रसार।
  4. राज्य सरकार व चीनी मिलें

    • राज्य चीनी विभागों और चीनी कारखानों के साथ संस्थान के शोध परिणामों का परीक्षण और पुष्टिकरण।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर

  1. अंतर्राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो और अंतर्राष्ट्रीय गन्ना प्रौद्योगिकी विद समिति

    • गन्ना आनुवंशिक संसाधन कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु अंतर्राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो और अंतर्राष्ट्रीय गन्ना प्रौद्योगिकी विद समिति के साथ भागीदारी।
  2. देश और विश्वविद्यालय

    • विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों और सरकारों के साथ गन्ना के संबंध में सहभागिता वार्ता जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, क्यूबा, ऑस्ट्रेलिया आदि।