गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण
भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा है कि विगत सितम्बर माह में संस्थान द्वारा विकसित गन्ना किस्म कोलख 21201 (इक्षु-20) को उत्तर प्रदेश राज्य में सामान्य खेती हेतु अवमुक्त किया गया है। यह एक उच्च शर्करा एवं उच्च गन्ना उपज वाली अगेती किस्म है।
संस्थान इस किस्म के बीज के वितरण हेतु ‘इक्षु बीज’(https://ikshubeej.isri.res.in/) पोर्टल पर पंजीकरण आमंत्रित कर रहा है। बीज प्राप्ति हेतु, किसानों को 11 अक्टूबर, 2026 (सुबह 10:00 बजे) तक पंजीकरण करना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकृत हुए किसानों को इसके 2 दिन बाद पंजीकरण पुष्टि का मैसेज ईमेल पर मिलेगा।
पंजीकृत किसानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर बीज की बुकिंग 13 अक्टूबर, 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होगी।
