ICAR-ISRI organizing ISRICON-2027           गन्ना किस्म कोलख 21201 के बीज का वितरण           A Landmark Contribution in Adding to the Sweetness of Subtropical India CoLk 14201 (IKSHU-10)           Advisory on Plassey borer Chilo tumidicostalis (Hampson) in Sugarcane           Drought contingency plan for sugarcane crop (2026)           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India                                                      

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि की २३वीं किस्त का हस्तांतरण

दिनांक 20 जून दिन शनिवार को पी एम किसान सम्मान निधि की २३वीं किस्त का हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली से 9.44 करोड़ कृषकों के बैंक खातों में कुल धनराशि 18880 करोड रुपए हस्तांतरित किए गए। जिसमें जनपद लखनऊ में 189000 कृषकों के बैंक खातों में कुल धनराशि 37.80 करोड़ रुपए हस्तांतरित की गई। जिसे कृषकों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ,भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग एवं कृषि विभाग जनपद लखनऊ के संयुक्त प्रयासों से 450 कृषकों के मध्य इसे उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। पी एम किसान सम्मान को उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय सूर्य प्रताप शाही मंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश सरकार, द्वारा बताया कि खेती के प्रति केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं कृषकों के खेतों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। कृषकों को सलाह दी गई कि वह अपनी खेती में कृषि विविधीकरण को बढ़ाएं एवं उत्पादन में गुणवत्ता लाने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रमुखता दें। कृषि में रोजगार सृजन एवं प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर मूल्य संवर्धन करना, उत्पादन लागत को कम करने के लिए हरी खाद हेतु ढैंचा एवं जैविक खादों को अपनाना है खेतों में दलहनी, एवं तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने तथा कृषकों को अपने उत्पादन का सही मूल्य प्राप्त हो के लिए एम एस पी पर खरीद सुनिश्चित करेंगे। उत्सव दिवस की अध्यक्षता डॉ एस.एन. सुशील निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा की गई। उत्सव शाम 3:00 बज कर 45 मिनट से शुरू हुआ। इसके पूर्व भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत चयनित 200 अनुसूचित जाति के कृषकों को धान एवं सब्जियों के बीज तथा कीट नाशकों की किट निशुल्क उपलब्ध कराई गई। अनुसूचित जाति उपयोजना के नोडल अधिकारी डॉ राम रत्न वर्मा तथा श्री के.के. सुमन, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के संयोजन से वितरित किया गया । तत्पश्चात खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ वी पी सिंह द्वारा खरपतवार नियंत्रण एवं पराली प्रबंधन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ राम रतन वर्मा प्रधान वैज्ञानिक आई आई एस आर द्वारा मृदा सुधार एवं संतुलित उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ बी के सिंह द्वारा ऑर्गेनिक एवं प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई। डॉ रवि गोपाल द्वारा खेती- किसानी की समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। डॉ रमेश चंद्र मौर्य निदेशक सीमा रहमान खेड़ा द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि के बारे में उपस्थित कृषकों को विस्तार से बताया गया। एवं २३वीं किस्त के हस्तांतरण में आज लखनऊ जनपद के ₹189000 कृषकों को 37.80 करोड़ रुपए बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है विशिष्ट अतिथि माननीय अमरेश रावत विधायक मोहनलालगंज द्वारा कृषकों को देसी गाय पालकर जीवामृत,घन जीवामृत,वीजामृत एवं दशपरणीय अर्क आदि जैविक खादों को तैयार कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाएंगे तभी हम अपना, अपने परिवार का और मृदा का स्वास्थ्य अच्छा रखने में सफल होंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम अपनाते हुए कृषि में विविधीकरण एवं स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक कृषक प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं खेत बचाओ अभियान में शामिल होकर मृदा का स्वास्थ्य अच्छा करने का संकल्प लें। जिससे धरती माता की रक्षा होगी। उत्सव दिवस में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ ए के दुबे, डॉ अजय कुमार राय, डॉ आर.पी. साहू, डॉ भूपेंद्र सिंह तथा दीप कुमार द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल का संचालन, कार्यक्रम के तकनीकी संचालन एवं सहयोग में रामलखन शाक्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्य अभिषेक मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया। कृषि विभाग से संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कृष्ण, उप कृषि निदेशक विनय कौशल, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) संजय त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, डॉ मनमोहन लाल, महेश चंद्र के अतिरिक्त विभागीय कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। अंत में डॉ. ए. के. दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।