Word of the Day           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India           ISRI-Lucknow started Ikshu Beej Portal                                                      

 

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में अन्नदाता देवो भव: अभियान कार्यक्रम आयोजित

“आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत अन्नदाता देवो भव: अभियान में 23-24 अप्रैल 2022 को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मेगा कार्यक्रम में 23 अप्रैल 2022 को प्रकर्तिक एवं जैविक खेती पर संवादात्मक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण त्यागी जी मुख्य अतिथि थे। उन्होने प्राकृतिक खेती को व्यवहारिक एवं लोकप्रिय बनाने के लिए सोच बदलने पर ज़ोर दिया। श्री त्यागी ने प्रकृतिक खेती को पर्यावरण, मानव स्वास्थ एवं किसान हितैषी बताया। दिनाँक 24 अप्रैल, 2022 को बायो – इथनॉल, बिजली सह-उत्पादन तथा गुड़ उत्पादन पर एक संवादात्मक बैठक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप-महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होने गन्ना को बहु उपयोगी फसल बताया तथा इससे बनने वाले इथनॉल, बिजली, गुड़, खाद एवं अन्य उत्पादों के कारण गन्ना किसानों को ऊर्जादाता बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अश्विनी दत्त पाठक ने संस्थान द्वारा क्रियान्वित विभिन्न शोध एवं प्रसार कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कृषि शोध परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री राजा श्रीवास्तव, संयुक्त उपाध्यक्ष (गन्ना), डीसीएम श्रीराम शुगर लिमिटेड, नई दिल्ली कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अजय कुमार साह, प्रधान वैज्ञानिक ने कार्यक्रम की प्रष्ठभूमि, परिचय तथा महत्ता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के 7 जनपदों से 400 अन्नदाता किसानों तथा 150 वैज्ञानिकों एवं चीनी उद्धोग के अधिकारियों ने सहभागि किया। 23 अप्रैल, 2022 के कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों तथा उद्यमियों द्वारा विस्तारपूवक चर्चा किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय कुमार साह ने समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।