Word of the Day           District-wise general fertilizer recommendations for major crops in India           Report on Rationalizing Phosphorous Use in India           ISRI-Lucknow started Ikshu Beej Portal                                                      

 

भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की राजभाषा पत्रिका ‘इक्षु’ को

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार एवं संस्थान के डॉ शिव नायक सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं

डॉ. अश्विनी दत्त पाठक, निदेशक को राजभाषा गौरव पुरस्कार

दिनाँक 14 सितंबर, 2021 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में भाकृअनुप - भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की राजभाषा पत्रिका ‘इक्षु’ को वर्ष 2018-19 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संस्थान के निदेशक, डॉ. अश्विनी दत्त पाठक ने माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री निशिथ प्रामाणिक महोदय से प्राप्त किया। साथ ही संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक को डॉ शिव नायक सिंह एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी दत्त पाठक को संयुक्त रूप से “जल संकट से जूझती महाराष्ट्र में गन्ने की खेती: आकलन एवं टिकाऊ उत्पादन के संभावित उपाय” पर लेख के प्रकाशन हेतु राजभाषा गौरव पुरस्कार 2020-21 के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अजय कुमार मिश्र जी से प्राप्त हुआ। इस पुरस्कार वितरण समारोह में ‘इक्षु’ के संपादक तथा प्रधान वैज्ञानिक (कृषि प्रसार), डॉ. अजय कुमार साह तथा हिंदी अधिकारी, श्री अभिषेक कुमार सिंह भी शामिल हुए। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह जी थे ।
‘इक्षु’ में प्रकाशित आलेखों की उच्च गुणवत्ता, इसकी रोचक प्रस्तुति तथा राजभाषा, ज्ञान-विज्ञान, आरोग्य एवं संजीवनी तथा आमोद-प्रमोद जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी को सरल तथा अति रोचक रूप में प्रस्तुति के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित चयन समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ पाया गया, जिस कारण इस पत्रिका को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के द्वितीय स्थान के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया। संपादक मण्डल के सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।